ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने टीम को सलाह दी है कि वह मार्नस लाबुशेन को टॉप ऑर्डर में बनाए रखें। इसके साथ ही उन्होंने इस खिलाड़ी को टीम के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बताया है।

Advertisement

लैंगर ने पर्थ में 'स्टेट ऑफ ओरिजिन रग्बी लीग सीरीज' की तैयारियों के दौरान पत्रकारों से कहा, "मार्नस 50 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। उनका औसत (46.19) अभी भी अच्छा है। सभी खिलाड़ी ऐसे दौर से गुजरते हैं। अगर आप रन नहीं बना रहे, तो सुर्खियों में रहेंगे। अगर मार्नस अच्छा नहीं खेल रहे, तो एक बड़ा अंतर आ जाता है, क्योंकि ट्रेविस हेड निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए वह टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी हैं।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट में होता, तो अपना पूरा फोकस मार्नस को बेहतर प्रदर्शन करने पर करता। मुझे यकीन है कि वह ऐसा कर रहे हैं।"

ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हार का सामना पड़ा था, जिसके बाद लाबुशेन को आगामी सीरीज में मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मैच में लाबुशेन को ओपनिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन वह 17 और 22 रन की पारी ही खेल सके। इसी के साथ उन्होंने दो साल के डब्ल्यूटीसी चक्र को 27.82 के साधारण औसत के साथ समाप्त किया।

हालांकि, डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने जोर देकर कहा कि लाबुशेन अभी भी भविष्य के लिए उनकी योजनाओं में हैं। ऑस्ट्रेलिया 25 जून से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलने जा रही है, जिसके साथ उसके नए डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत होगी।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मैच में लाबुशेन को ओपनिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन वह 17 और 22 रन की पारी ही खेल सके। इसी के साथ उन्होंने दो साल के डब्ल्यूटीसी चक्र को 27.82 के साधारण औसत के साथ समाप्त किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार