Legend Cricket Trophy: श्रीलंका के अटॉर्नी जनरल ने अदालत को सूचित किया है कि लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी में खेलने वाली सात टीमों में से एक कैंडी सैंप आर्मी के मालिक योनी पटेल पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया गया है।

Advertisement

अटॉर्नी जनरल का प्रतिनिधित्व करने वाले सरकारी वकील ने सोमवार को कोलंबो मजिस्ट्रेट को सूचित किया कि योनी पटेल पर कोलंबो हाई कोर्ट में अपराध का आरोप लगाया गया है।

Advertisement

उन पर श्रीलंका में सेंट्रल हिल्स के पल्लेकेले में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अंतर्राष्ट्रीय सितारों की भागीदारी के साथ खेली गई लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी के दौरान एक क्रिकेटर पर फिक्सिंग में शामिल होने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है।

जांच श्रीलंका के सेवानिवृत्त राष्ट्रीय क्रिकेटर उपुल थरंगा की शिकायत पर शुरू की गई, जो खुद पटेल के स्वामित्व वाली टीम के खिलाड़ी हैं।

श्रीलंका के पूर्व सफेद गेंद कप्तान और क्रिकेट चयन समिति के वर्तमान अध्यक्ष थरंगा ने पंजाब रॉयल्स के लिए खेलने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नील ब्रूम के साथ मैच फिक्सिंग की शिकायत की थी।

शिकायत में कहा था कि उनसे दो व्यक्तियों ने संपर्क किया जिन्होंने खुद को कैंडी सैम्प टीम का मालिक और पंजाब रॉयल्स मैनेजर बताया।

Advertisement

प्रारंभिक जांच के अनुसार, कथित मैच फिक्सरों में से एक ने खराब प्रदर्शन करने और मैच के नतीजों को फिक्स करने के लिए खिलाड़ियों से पैसे की पेशकश की थी।

इसके बाद थरंगा ने तुरंत खेल से संबंधित भ्रष्टाचार को रोकने के लिए गठित श्रीलंका खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई को शिकायत की, जबकि ब्रूम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट और बाद में आईसीसी को रिपोर्ट की।

एसआईयू की जांच में पता चला कि टीम मैनेजर ने ब्रूम को अपने कमरे में बुलाया और 10 से अधिक गेंदों का सामना करने के बाद 10 से कम रन बनाने के लिए कहा था।

Advertisement

प्रारंभिक जांच के बाद पटेल को 10 मिलियन श्रीलंकाई रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया लेकिन उनके श्रीलंका से बाहर जाने पर प्रतिबंध है।

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के सेवानिवृत्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की सात टीमों के साथ, लीजेंड क्रिकेट ट्रॉफी 2024 का आयोजन 8 से 19 मार्च तक पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया गया था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार