इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने अपने शानदार फर्स्ट-क्लास करियर को अलविदा कह दिया है। हैम्पशायर और इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने बुधवार को रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, ताकि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपने करियर को आगे बढ़ा सकें। 36 वर्षीय डॉसन हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए टी20 ब्लास्ट और वन-डे कप में खेलना जारी रखेंगे।

Advertisement

बुधवार को हैम्पशायर की तरफ से जारी एक बयान में डॉसन ने कहा, "मैंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह निर्णय मैंने हल्के में नहीं लिया है, लेकिन मुझे लगता है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपने करियर को और लंबा करने के लिए यह सही समय है। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैंने हैम्पशायर के लिए 200 से ज्यादा मैच खेले हैं और इन वर्षों में कई खिलाड़ियों के साथ मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं हैम्पशायर के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने और हमारी अब तक की सफलताओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। उन सभी फैंस और सदस्यों का, जो इन वर्षों में हमारा हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर आए, मैं उनके समर्थन के लिए जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है। हैम्पशायर हमेशा मेरा घर रहेगा। मैं बहुत जल्द यूटिलिटा बाउल में आप सभी के सामने खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

लियाम डॉसन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 218 मैच खेले हैं, जिसमें 34.48 की औसत के साथ 10,828 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 18 शतक और 56 अर्धशतक निकले। फर्स्ट क्लास करियर में लियाम 171 रन की पारी खेल चुके हैं, जो उन्होंने साल 2022 में कैंटरबरी में केंट के खिलाफ बनाए थे। इस सदी में हैम्पशायर के खिलाड़ियों में, सिर्फ रॉबिन स्मिथ, जिमी एडम्स और जेम्स विंस ने ही डॉसन से ज्यादा फर्स्ट-क्लास रन बनाए हैं।

बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें इंग्लैंड के लिए चार टेस्ट मैच खेलने का मौका भी मिला, जिसमें भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में नाबाद 66 रनों की पारी भी शामिल है। डॉसन ने 2023 और 2024 के काउंटी चैंपियनशिप सीजन के दौरान 1,796 रन बनाए थे, जिसमें शतक जड़े। इसके अलावा, उन्होंने 103 विकेट भी लिए।

लियाम डॉसन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 218 मैच खेले हैं, जिसमें 34.48 की औसत के साथ 10,828 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 18 शतक और 56 अर्धशतक निकले। फर्स्ट क्लास करियर में लियाम 171 रन की पारी खेल चुके हैं, जो उन्होंने साल 2022 में कैंटरबरी में केंट के खिलाफ बनाए थे। इस सदी में हैम्पशायर के खिलाड़ियों में, सिर्फ रॉबिन स्मिथ, जिमी एडम्स और जेम्स विंस ने ही डॉसन से ज्यादा फर्स्ट-क्लास रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

डॉसन के संन्यास के साथ ही हैम्पशायर के रेड-बॉल क्रिकेट के इतिहास का एक अहम अध्याय भी समाप्त हो गया है, जिन्होंने साल 2014 में काउंटी को डिवीजन-1 में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी और उसके बाद के 10 वर्षों में क्लब को शीर्ष स्तर पर एक मजबूत टीम के तौर पर स्थापित करने में भी मदद की थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार