अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपना छठा फीफा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। फुटबॉल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार मेसी अपने देश को फीफा वर्ल्ड कप 2022 जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। शानदार ड्रिब्लिंग, पासिंग और गोल करने की क्षमता मेसी को बेहद खास बनाती है।

Advertisement

24 जून 1987 को रोसारियो (अर्जेंटीना) में जन्मे मेसी जब सिर्फ 10 साल के थे, तो उन्हें ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी नामक दुर्लभ बीमारी का पता लगा। एक ऐसी बीमारी, जिससे शारीरिक विकास बाधित होता है।

Advertisement

इस बीमारी का इलाज काफी महंगा था, जिसका खर्चा उठाना परिवार के लिए अंसभव था। लियोनेल के पिता जॉर्ज मेसी एक स्टील कारखाने में मजदूरी करते थे। खाली समय में फुटबॉल क्लब में कोचिंग भी देते। मां सेलिया मारिया लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करतीं।

मेसी बचपन से ही अपनी फुटबॉल स्किल्स से सभी को हैरान कर रहे थे। एफसी बार्सिलोना ने उनकी इस प्रतिभा को पहचान लिया था। क्लब ने परिवार को ग्रोथ हार्मोन से जुड़ी बीमारी के इलाज में मदद का भी प्रस्ताव दिया। कागज की कमी के कारण इस कॉन्ट्रैक्ट को कागज के बजाय 'टिशू पेपर' पर लिखा गया था। महज 13 साल की उम्र में मेसी परिवार के साथ स्पेन के बार्सिलोना शहर चले गए।

मेसी ने एफसी बार्सिलोना की अंडर-14 टीम के लिए खेलना शुरू किया और अपनी शानदार स्किल्स के साथ सभी को प्रभावित किया। यही वजह रही कि महज 17 साल की उम्र में मेसी को पहला सीनियर मैच खेलने का मौका दिया गया।

17 अगस्त 2005 को मेसी ने हंगरी के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस फ्रेंडली मैच के दूसरे हाफ में मेसी बतौर सब्स्टिट्यूट मैदान पर उतरे। मार्च 2006 में मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया। 16 जून 2006 को उन्हें फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू का मौका भी मिल गया।

Advertisement

मेसी ने एफसी बार्सिलोना की अंडर-14 टीम के लिए खेलना शुरू किया और अपनी शानदार स्किल्स के साथ सभी को प्रभावित किया। यही वजह रही कि महज 17 साल की उम्र में मेसी को पहला सीनियर मैच खेलने का मौका दिया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मेसी से फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। दिग्गज फुटबॉलर से निर्णायक मौकों पर गोल और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की अपेक्षा रहेगी। अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में उनकी रचनात्मकता और अनुभव अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार