बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। इस टीम ने गुरुवार को शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हांगकांग को सात विकेट से हराया।

Advertisement

कप्तान लिटन दास बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 39 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Advertisement

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में ऐसा दूसरी बार था, जब किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज ने अर्धशतक जड़ा। लिटन दास से पहले शब्बीर रहमान ने साल 2016 में श्रीलंका के विरुद्ध 80 रन बनाए थे।

आबु धाबी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी हांगकांग की टीम ने सात विकेट खोकर 143 रन बनाए।

इस टीम ने महज सात रन पर अंशुमान रथ (4) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद बाबर हयात महज 14 रन बनाकर चलते बने।

टीम 30 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से जीशान अली ने निजाकत खान के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

Advertisement

जीशान अली ने 30 रन की पारी खेली, जबकि निजाकत खान 40 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से तस्कीन अहमद, तंजीम हसन शाकिब और रिशद हुसैन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में बांग्लादेश ने 17.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। परवेज हुसैन इमोन 19, जबकि तंजीद हसन 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

टीम 47 रन तक सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान लिटन दास ने तौहीद हृदोय के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रन जुटाते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।

Advertisement

इसके जवाब में बांग्लादेश ने 17.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। परवेज हुसैन इमोन 19, जबकि तंजीद हसन 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश की टीम पहले ही मुकाबले में जीत के साथ ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि शुरुआती दो मुकाबलों को गंवाने के चलते हांगकांग चौथे स्थान पर है। इस ग्रुप में अफगानिस्तान शीर्ष पर मौजूद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार