भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद ब्रूक ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। साकिब महमूद की जगह टंग टीम में वापस आए हैं।"

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम गेंदबाजी का ही फैसला करते। घुटने की चोट के कारण बुमराह नहीं खेल रहे हैं। केएल, प्रिंस और अर्शदीप टीम में आए हैं।"

लॉर्ड्स वनडे के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 मैच जीतकर भारत और इंग्लैंड बराबरी पर हैं। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था, जबकि इंग्लैंड ने दूसरा मैच 4 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी की थी। लॉर्ड्स वनडे जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। रोहित सीरीज के पिछले दोनों मैचों में बड़ा स्कोर नहीं कर सके हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजों के लिए जो रूट को रोकना चुनौती होगी, जो पिछले दोनों मैचों में इंग्लैंड की तरफ से शीर्ष स्कोरर रहे हैं। दूसरे वनडे में रूट ने नाबाद 99 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलायी थी।

निर्णायक मैच से जसप्रीत बुमराह का बाहर रहना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। इस मैच में बुमराह टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होते। उनकी गैरमौजूदगी में युवा गेंदबाजों पर टीम को जीत दिलाने का दारोमदार होगा।

लॉर्ड्स वनडे के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 मैच जीतकर भारत और इंग्लैंड बराबरी पर हैं। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था, जबकि इंग्लैंड ने दूसरा मैच 4 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी की थी। लॉर्ड्स वनडे जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। रोहित सीरीज के पिछले दोनों मैचों में बड़ा स्कोर नहीं कर सके हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजों के लिए जो रूट को रोकना चुनौती होगी, जो पिछले दोनों मैचों में इंग्लैंड की तरफ से शीर्ष स्कोरर रहे हैं। दूसरे वनडे में रूट ने नाबाद 99 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलायी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार