रविवार को लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड की टीमों के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने महान खिलाड़ी सर गारफील्ड सोबर्स (सर गैरी सोबर्स) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सोबर्स का शुक्रवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। श्रद्धांजलि के तौर पर दोनों टीमों के अधिकारियों ने काली पट्टी बांधी और एक मिनट का मौन रखा। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे रहेंगे। लॉर्ड्स में मौजूद दर्शकों ने भी पूरी गंभीरता से एक मिनट का मौन रखा।

Advertisement

तीसरे वनडे से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा, "वेस्टइंडीज क्रिकेट समुदाय के लिए वे एक लीजेंड हैं - अब तक के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक। कुछ महीने पहले जब मैं बारबाडोस में अपने घर पर था, तो उनसे मुलाकात हुई थी और उन्होंने कहा था कि अपनी उम्र के हिसाब से वे काफी अच्छी तरह चल-फिर पा रहे हैं। उनके निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ।"

युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल ने ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए सोबर्स को एक 'असाधारण व्यक्तित्व' के तौर पर याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलने में उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा, "वे एक बहुत ही प्रभावशाली और शानदार व्यक्तित्व वाले इंसान थे, चाहे गोल्फ क्लब में हो, जहां मैं उनके साथ कुछ राउंड खेलने जाता था, या फिर क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में जिन्हें मैंने देखा। सबसे बड़ी बात यह थी कि वे बहुत ही विनम्र इंसान थे और हर कोई उनकी ओर खिंचा चला आता था। वे जहां-कहीं आते-जाते थे, तो वहां का माहौल जीवंत हो उठता था। उनके साथ कुछ समय बिताना वाकई अद्भुत अनुभव था।"

28 जुलाई 1936 को ब्रिजटाउन, बारबडोस में जन्मे गैरी सोबर्स ने 1954 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्सटन में टेस्ट मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स और कलाई के स्पिन गेंदबाज थे।

युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल ने ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए सोबर्स को एक 'असाधारण व्यक्तित्व' के तौर पर याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलने में उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा, "वे एक बहुत ही प्रभावशाली और शानदार व्यक्तित्व वाले इंसान थे, चाहे गोल्फ क्लब में हो, जहां मैं उनके साथ कुछ राउंड खेलने जाता था, या फिर क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में जिन्हें मैंने देखा। सबसे बड़ी बात यह थी कि वे बहुत ही विनम्र इंसान थे और हर कोई उनकी ओर खिंचा चला आता था। वे जहां-कहीं आते-जाते थे, तो वहां का माहौल जीवंत हो उठता था। उनके साथ कुछ समय बिताना वाकई अद्भुत अनुभव था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सोबर्स प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। यह कारनामा उन्होंने 1968 में किया था। सोबर्स क्रिकेट इतिहास में जैक्स कैलिस के साथ दूसरे ऑलराउंडर हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में 8,000 रन और 200 विकेट लेने का मुकाम हासिल किया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार