LSG VS MI: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना ने मुंबई इंडियंस द्वारा तिलक वर्मा को "रिटायर्ड आउट" करने के फैसले को "चौंकाने और हैरान करने वाला" बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कदम किसी युवा खिलाड़ी के आत्मविश्वास को नुकसान पहुंचा सकता है।

Advertisement

यह घटना शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुंबई की 204 रन के चुनौतीपूर्ण चेज के दौरान हुई। मैच के आखिरी ओवरों में, टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने तिलक वर्मा को बाहर बुला लिया और उनकी जगह मिशेल सैंटनर को मैदान पर भेजा। तब मुंबई को 7 गेंदों में 24 रन की जरूरत थी। तिलक ने तब तक 23 गेंदों में 25 रन बनाए थे।

Advertisement

इस पर सुरिंदर खन्ना ने आईएएनएस से वीडियो कॉल पर कहा, "मैच का नतीजा ही बता देता है कि तिलक वर्मा को रिटायर आउट करना सही फैसला नहीं था। अगर कोई खिलाड़ी अपनी मर्जी से या चोट के कारण बाहर जाता है तो अलग बात है, लेकिन सिर्फ उसकी उस दिन की बल्लेबाजी देखकर उसे बाहर बुला लेना सही नहीं लगता।"

उन्होंने यह भी कहा, "जब आप किसी खिलाड़ी को एक तय नंबर पर बल्लेबाजी का मौका देते हैं, तो उस पर भरोसा भी होना चाहिए। ये हैरान करने वाला फैसला था। इससे खिलाड़ी का आत्मविश्वास टूटता है।"

दरअसल, तिलक वर्मा मैदान पर काफी समय तक टिके रहे लेकिन रन तेजी से नहीं बना पा रहे थे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ एक अच्छी साझेदारी की, लेकिन जब सूर्यकुमार 17वें ओवर में आउट हो गए, तब टीम को तेज रन चाहिए थे, लेकिन तिलक वो गति नहीं ला पाए।

कोच ने सैंटनर को भेजकर नए तरीके से मैच जीतने की कोशिश की, लेकिन यह योजना काम नहीं आई और मुंबई इंडियंस यह मैच 12 रन से हार गई।

Advertisement

दरअसल, तिलक वर्मा मैदान पर काफी समय तक टिके रहे लेकिन रन तेजी से नहीं बना पा रहे थे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ एक अच्छी साझेदारी की, लेकिन जब सूर्यकुमार 17वें ओवर में आउट हो गए, तब टीम को तेज रन चाहिए थे, लेकिन तिलक वो गति नहीं ला पाए।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार