Lucknow Super Giants: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (४ रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में 171/7 के स्कोर पर रोक दिया।

Advertisement

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अर्शदीप ने पहले ही ओवर में मिचेल मार्श को शून्य पर आउट कर पंजाब को अच्छी शुरुआत दी। एडन मारक्रम और निकोलस पूरन ने दूसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े लेकिन पदार्पण मैच खेल रहे लॉकी फर्ग्यूसन ने मारक्रम को आउट कर पंजाब को दूसरी सफलता दिलाई। मारक्रम ने 18 गेंदों पर 28 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

लखनऊ अभी इस झटके से संभल भी नहीं पाया था कि ग्लेन मैक्सवेल ने लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को लेग साइड में युजवेंद्र चहल के हाथों कैच करा दिया। पंत दो रन ही बना सके। लखनऊ के 35 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद पूरन ने आयुष बदौनी के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर पारी को पटरी पर लाने की कोशिश की लेकिन चहल ने पूरन को आउट कर पंजाब को मुकाबले में वापस ला दिया। पूरन ने 30 गेंदों पर 44 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

एक शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन पंजाब किंग्‍स के द्वारा और लखनऊ सुपर जायंट्स को 171 रनों पर रोक दिया। शुरुआत में तीन बड़े विकेट गंवाने के बाद पंजाब किंग्‍स ने मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थी लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन और आयुष बदौनी ने दो अहम पारियां खेलकर लखनऊ को पटरी पर ला दिया। अंत में अब्‍दुल समद ने कुछ अहम शॉट लगाए और जिससे टीम 171 रन बनाने में कामयाब रही। पंजाब की ओर से अर्शदीप ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

बदौनी ने 33 गेंदों पर 41 रन में एक चौका और तीन छक्के लगाए। डेविड मिलर 19 रन बनाकर आउट हुए जबकि अब्दुल समद ने 12 गेंदों पर 27 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। अर्शदीप ने बदौनी और समद के विकेट लेकर अपने तीन विकेट पूरे किये। फर्ग्युसन, मैक्सवेल, मार्को यानसन और चहल ने एक-एक विकेट लिया।

एक शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन पंजाब किंग्‍स के द्वारा और लखनऊ सुपर जायंट्स को 171 रनों पर रोक दिया। शुरुआत में तीन बड़े विकेट गंवाने के बाद पंजाब किंग्‍स ने मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थी लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन और आयुष बदौनी ने दो अहम पारियां खेलकर लखनऊ को पटरी पर ला दिया। अंत में अब्‍दुल समद ने कुछ अहम शॉट लगाए और जिससे टीम 171 रन बनाने में कामयाब रही। पंजाब की ओर से अर्शदीप ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार