Lucknow Super Giants: कुलदीप यादव के 20 रन पर तीन के बाद फ्रेजर मैकगर्क (35 गेंद में 55 रन) के शानदार अर्द्धशतक के दम पर यहां आईपीएल के 26वें मैच में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 11 गेंद शेष रहते छह विकेट से आसानी से हरा दिया।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाये। जबाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 170 रन का स्कोर किया। ट्रिस्टन स्टब्स (15 नाबाद) ने अरशद खान की 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया।

Advertisement

दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने 24 गेंद पर 41 रन की धुआंधार पारी खेली और मैकगर्क के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंद में 77 रन की सबसे साझेदारी की। ओपनर पृथ्वी शॉ ने 22 गेंद में 32 रन बनाये।

लखनऊ की ओर से रवि बिष्णोई ने पंत और शॉ का विकेट लिया। मैकगर्क को अर्शद खान ने नवीन-उल-हक के हाथों कैच कराया। यश ठाकुर के खाने में डेविड वार्नर (8) का विकेट आया।

इससे पहले दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत में लखनऊ के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। कुलदीप यादव ने अपने कोटे के चार ओवरों में मात्र 20 रन देकर लखनऊ के टॉप-5 में से तीन खिलाड़ियों को आउट किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में मार्कस स्टॉयनिस को एक गलत स्वीप शॉट खेलने के लिए विवश किया। गेंद हवा में काफी ऊपर उठ गई और ईशांत शर्मा ने आसान कैच लपका। इसके बाद उन्होंने निकोलस पूरन को गोल्डेन डक पर बोल्ड करके पैवेलियन की राह दिखाई। केएल राहुल (22 गेंद में 39 रन) उनका तीसरा शिकार बने और विकेट के पीछे पंत के हाथ में कैच थमा बैठे।

एक समय 13 ओवर में 94 रन पर लखनऊ के सात खिलाड़ी आउट हो गये थे। लेकिन इसके बाद आयुस बदोनी (35 गेंद पर 55 नाबाद) और अर्शद खान (16 गेंद पर 20 रन) के बीच 42 गेंद पर 73 रन की अविजित साझेदारी के दम पर टीम 167 रन तक पहुंच सकी।

Advertisement

दिल्ली की ओर से खलील अहमद ने दो और ईशांत शर्मा तथा मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार