Madan Lal: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मदन लाल ने 1970–80 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। मध्यम गति के गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज मदन लाल का विश्व कप 1983 की जीत में योगदान यादगार रहा, जिन्होंने खिताबी मैच में 12 ओवर गेंदबाजी करते हुए महज 31 रन देकर 3 विकेट निकाले थे। इनके नाम क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास की पहली गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी है।

Advertisement

20 मार्च 1951 को अमृतसर में जन्मे मदन लाल ने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम में जगह बनाई। जून 1974 में उन्हें भारतीय टीम में स्थान मिला।

Advertisement

मदन लाल ने साल 1974 में तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें 7 विकेट हासिल किए। अगले साल उन्हें सिर्फ 1 ही मैच खेलने का मौका मिला। साल 1976 और 1977 में मदन लाल ने कुल 12 टेस्ट खेले, जिसमें 22 विकेट निकाले, लेकिन इसके बाद काफी समय तक टीम से बाहर रहना पड़ा।

साल 1981 में मदन लाल ने एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की। इस साल उन्होंने सिर्फ 3 मुकाबलों में 16.33 की औसत से 12 विकेट हासिल किए। साल 1982-1986 के बीच 20 मुकाबलों में मदन लाल ने कुल 30 विकेट अपने नाम किए। सितंबर 1983 में मदन लाल ने पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन की पारी खेलते हुए टीम इंडिया को मुश्किल हालात से निकालकर मैच ड्रॉ करवाने में मदद की थी। टेस्ट फॉर्मेट में मदन लाल के ओवरऑल प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने 39 मुकाबलों में 71 विकेट हासिल किए। इसके साथ बल्ले से 1,042 रन जोड़े।

वनडे फॉर्मेट में मदन लाल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने 67 मुकाबलों में 29.27 की औसत से 73 विकेट निकाले। इस दौरान साल 1983 में 17 मैचों में 25 विकेट अपने नाम किए। इस फॉर्मेट में मदन लाल के नाम 401 रन भी दर्ज हैं। वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1975 में हुई थी। पहला मैच 7 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। मदन लाल वर्ल्ड कप इतिहास की पहली गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी हैं।

इस ऐतिहासिक मुकाबले में मदन लाल ने 12 ओवरों में 64 रन देकर 1 सफलता हासिल की थी। इंग्लैंड ने 60 ओवरों के खेल में 4 विकेट खोकर 334 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर सिर्फ 132 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने यह मैच 202 रन से अपने नाम किया।

Advertisement

वनडे फॉर्मेट में मदन लाल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने 67 मुकाबलों में 29.27 की औसत से 73 विकेट निकाले। इस दौरान साल 1983 में 17 मैचों में 25 विकेट अपने नाम किए। इस फॉर्मेट में मदन लाल के नाम 401 रन भी दर्ज हैं। वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1975 में हुई थी। पहला मैच 7 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। मदन लाल वर्ल्ड कप इतिहास की पहली गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

रिटायरमेंट के बाद मदन लाल भारत की ए टीम के कोच रहे। इसके बाद उन्होंने सीनियर टीम के कोच और फिर राष्ट्रीय चयनकर्ता बनकर इस खेल में अपना अहम योगदान दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार