New Chandigarh: भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का मानना ​​है कि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार में टेस्ट क्रिकेट में मैच-विनर बनने की सारी काबिलियत है। मानव का प्रदर्शन टेस्ट के दूसरे दिन शानदार रहा। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

वॉशिंगटन सुंदर ने सोमवार को तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले मानव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुथार का असर भारतीय सेटअप के अंदर के लोगों के लिए कोई हैरानी की बात नहीं थी। सुंदर ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा, "मेरा मतलब है कि हम सभी जानते हैं कि वह असल में क्या ला सकते हैं, खासकर इस फॉर्मेट में। और हम सभी ने उन्हें उन सभी टीमों के लिए मैच जीतते देखा है जिनके साथ हमने खेला है, खासकर इस फॉर्मेट में। मुझे लगता है कि बस समय आ गया था और यह होने वाला था।”

Advertisement

New Chandigarh: भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का मानना ​​है कि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार में टेस्ट क्रिकेट में मैच-विनर बनने की सारी काबिलियत है। मानव का प्रदर्शन टेस्ट के दूसरे दिन शानदार रहा। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

वॉशिंगटन सुंदर ने खुद बल्ले से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 68 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए सुंदर ने कहा कि वह टीम की जरूरत के हिसाब से बल्ले से योगदान देना चाहते हैं।उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मेरे लिए जरूरी है कि टीम जो भी मांग करे और जहां भी मुझे खेलने की जरूरत हो, वहां खेलूं। यह मायने रखता है कि इससे टीम को फायदा हो और हम बहुत सारे मैचों में जीत हासिल करें। मैं भी यही करना चाहता हूं। अलग-अलग टेस्ट मुकाबलों में हालात को समझने की कोशिश करता हूं। हालात के हिसाब से मुझे जो भूमिका निभानी होती है वह मैं निभाता हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार