Amol Kale: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अमोल काले का अमेरिका में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो कुछ अन्य एमसीए अधिकारियों के साथ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मैच देखने गए थे।

Advertisement

अमोल काले को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के बाद दिल का दौरा पड़ा। वे एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक और शीर्ष परिषद के सदस्य सूरज समत के साथ वहां मौजूद थे।

Advertisement

बात अगर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच की करें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (14 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को टी 20 विश्व कप के ग्रुप ए के रोमांचक महामुकाबले में रविवार को छह रन से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जबकि पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार कमबैक किया और पाकिस्तान को 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन पर रोक दिया।

भारत की टी20 विश्व कप में आठ मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ यह सातवीं जीत है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार