ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मेग लेनिंग आगामी महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीजन के लिए मेलबर्न स्टार्स की कप्तान के तौर पर वापसी कर रही हैं। वह एनाबेल सदरलैंड की जगह टीम की बागडोर संभालेंगी।

मेग लेनिंग ने पहले पांच सीजन तक मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी की थी। हालांकि, डब्ल्यूबीबीएल 10 से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद एनाबेल सदरलैंड टीम की कप्तान बनीं और दो सीजन तक यह जिम्मेदारी निभाई। अब सदरलैंड अपने ऊपर काम का बोझ कम करना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है। ऐसे में लेनिंग एक बार फिर मेलबर्न स्टार्स की क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालेंगी।

क्लब के नए कोच रिचर्ड पाइराह ने सदरलैंड द्वारा यह भूमिका छोड़ने के लिए दिखाए गए साहस की सराहना की और जिम्मेदारी संभालने के लिए लेनिंग की तारीफ की। पाइराह ने कहा, "एनाबेल के लिए यह समझना कि टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें और कप्तानी से हट जाएं, बहुत साहस और विनम्रता का काम है। उनके लिए आसान काम यही होता कि वह कप्तान बनी रहतीं और आगे बढ़ती रहतीं, लेकिन उनका यह कदम उनके चरित्र को दर्शाता है। इस सीजन में स्टार्स के लिए हम निस्संदेह एनाबेल का सर्वश्रेष्ठ रूप देखेंगे, जैसा कि हमने अक्सर वैश्विक मंच पर देखा है।"

उन्होंने कहा, "मैं इस नए अवसर को अपनाने के लिए मेग लेनिंग के रवैये से भी उतना ही प्रभावित हूं। उन्होंने पहले भी इस टीम की कप्तानी की है, लेकिन इस सीजन में मेग, एनाबेल और किम के बीच लीडर के तौर पर काम का बोझ बांटने पर खास जोर दिया जा रहा है।" सदरलैंड की कप्तानी में मेलबर्न स्टार्स पिछले सीजन में नॉकआउट चरण तक पहुंची थी और अब टीम इस सीजन में और आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आगाज 29 अक्टूबर से होना है।

लेनिंग ने यह भूमिका संभालने पर कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कप्तानी की जिम्मेदारी फिर से उनके पास आएगी, लेकिन उन्होंने खुशी-खुशी इस भूमिका को स्वीकार किया। लेनिंग ने कहा, "दोबारा कप्तानी करना मेरे दिमाग में नहीं था, लेकिन मैं टीम को जिताने के लिए जो सबसे अच्छा हो, वह करना चाहती हूं। हमने सीनियर खिलाड़ियों के तौर पर इस बारे में चर्चा की है कि हम टीम का नेतृत्व करने के लिए मिलकर कैसे काम कर सकते हैं, ताकि सारी जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति पर न आए।"

उन्होंने कहा, "हम हर खिलाड़ी से उनका बेस्ट प्रदर्शन करवाना चाहते हैं और हमें लगता है कि ऐसा करने का यह सबसे अच्छा तरीका है, इसलिए मैं यह भूमिका निभाने के लिए खुश हूं।" इस सीजन में सदरलैंड का फॉर्म शानदार रहा है और उन्होंने सभी टूर्नामेंट में रन बनाए हैं। उन्होंने जनवरी की शुरुआत में टेस्ट शतक लगाया और फिर जुलाई में ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 'विमेंस हंड्रेड' में भी रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुनी गईं।

सदरलैंड ने कहा, "मुझे पिछले दो सीजन में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करना बहुत पसंद आया। मैं टीम की सफलता में जितना हो सके उतना अच्छा योगदान देना चाहती हूं। मुझे लगता है कि लीडरशिप की जिम्मेदारी साझा करके मैं उम्मीद करती हूं कि बल्ले और गेंद से और भी बेहतर असर डाल सकूंगी।"

उन्होंने कहा, "हम हर खिलाड़ी से उनका बेस्ट प्रदर्शन करवाना चाहते हैं और हमें लगता है कि ऐसा करने का यह सबसे अच्छा तरीका है, इसलिए मैं यह भूमिका निभाने के लिए खुश हूं।" इस सीजन में सदरलैंड का फॉर्म शानदार रहा है और उन्होंने सभी टूर्नामेंट में रन बनाए हैं। उन्होंने जनवरी की शुरुआत में टेस्ट शतक लगाया और फिर जुलाई में ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 'विमेंस हंड्रेड' में भी रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुनी गईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार