ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में बांग्लादेश से मिले 173 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 22.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे वनडे में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाली जॉर्जिया वोल सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बेथ मूनी 14 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

हालांकि, इसके बाद एलिसा पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने मोर्चा संभाला और टीम को बिना कोई और झटका लगे सफलतापूर्वक लक्ष्य तक पहुंचाया। पेरी ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए।

वहीं, सदरलैंड ने महज 52 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 74 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटीं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 104 गेंदों में 137 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में सुल्ताना खातून और दिशा बिस्वास ने एक-एक विकेट चटकाया।

इससे पहले, बांग्लादेश की बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम 49.5 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से शोर्ना अख्तर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए, जबकि शर्मिन अख्तर ने 93 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर टीम की अन्य बैटर्स बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। टीम की सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सकीं।

वहीं, सदरलैंड ने महज 52 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 74 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटीं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 104 गेंदों में 137 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में सुल्ताना खातून और दिशा बिस्वास ने एक-एक विकेट चटकाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार