साल 2002 में नेटवेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारत के तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी से जिस जर्सी को लहराया था, वह इस महीने मुंबई में प्रदर्शित की जाएगी। यह खास शर्ट एमसीसी म्यूजियम की वस्तुओं की एक विशेष प्रदर्शनी का हिस्सा है, जिसे 14, 15 और 17 नवंबर को आम जनता के लिए खोला जाएगा।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के साथ मिलकर इस कलेक्शन को एमसीए शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम में लाया है। गांगुली की वनडे शर्ट के अलावा, इस प्रदर्शनी में सचिन तेंदुलकर का वनडे जंपर, एमएस धोनी की वनडे शर्ट, राहुल द्रविड़ की टेस्ट शर्ट और अनिल कुंबले की वनडे कैप भी शामिल हैं।

प्रदर्शनी में इंग्लैंड और भारत के बीच साल 1982 में खेले गए 'जुबली टेस्ट' का एक मेडल भी प्रदर्शित किया जाएगा। ये सभी चीजें एमसीसी म्यूजियम ने सहेज कर रखी हैं, जो भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार खिलाड़ियों और पलों से जुड़ी हैं।

एमसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि क्लब को मुंबई के प्रशंसकों के साथ अपना कलेक्शन साझा करने में खुशी हो रही है। उन्होंने कहा, "मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) को एमसीए शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम में इस विशेष प्रदर्शनी के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ सहयोग करने पर बहुत खुशी है।"

एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने इस सहयोग के लिए एमसीसी का धन्यवाद करते हुए कहा, "मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को एमसीए शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम में आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी के लिए मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के साथ जुड़ने पर गर्व है। मुंबई के क्रिकेट प्रशंसक इस खेल के समृद्ध इतिहास से गहराई से जुड़े हुए हैं। यह प्रदर्शनी भारत के महानतम क्रिकेट दिग्गजों से जुड़ी वस्तुओं को देखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। हम इन अनमोल खजानों को साझा करने और एक विश्व स्तरीय क्रिकेट म्यूजियम बनाने के हमारे प्रयासों का समर्थन करने के लिए एमसीसी के आभारी हैं। यह म्यूजियम इस खेल की विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे जीवंत रखने का काम करेगा।"

एमसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि क्लब को मुंबई के प्रशंसकों के साथ अपना कलेक्शन साझा करने में खुशी हो रही है। उन्होंने कहा, "मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) को एमसीए शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम में इस विशेष प्रदर्शनी के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ सहयोग करने पर बहुत खुशी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार