वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला किंग्स्टन के सबीना पार्क में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए हैं। टीम की ओर से कामिंदु मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। निसांका 14 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद जेसन होल्डर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वहीं, नंबर तीन पर उतरे लसिथ क्रुस्पुल्ले गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे।

Advertisement

वहीं, पवन रत्नायके भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 4 रन बनाकर चलते बने। कप्तान मेंडिस ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। दासुन शनाका संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने 22 रन बनाने के लिए 23 गेंदें खेलीं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। निसांका 14 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद जेसन होल्डर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वहीं, नंबर तीन पर उतरे लसिथ क्रुस्पुल्ले गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर और शेमार जोसेफ का प्रदर्शन दमदार रहा। होल्डर और जोसेफ ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, रोस्टन चेज ने एक विकेट चटकाया। इससे पहले, श्रीलंका ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। वहीं, पहले एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 41 रनों से हराया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार