ODI WC: आईपीएल के मंच पर मैच तो कमाल के होते हैं, लेकिन इसके साथ कई विवाद भी सामने आते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।

Advertisement

जब भारत के एक पूर्व बल्लेबाज ने आईपीएल मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए अपनी तस्वीर खींची और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तब काफी बवाल हुआ था।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इसके तुरंत बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज को बीसीसीआई स्टाफ द्वारा पोस्ट को हटाने के लिए कहा गया।

अब बीसीसीआई ने कमेंटेटर्स, खिलाड़ियों और टीमों पर आईपीएल मैच के दौरान फोटो, वीडियो बनाने या अपलोड न करने का निर्देश दिया है। अगर फिर भी कोई नियमों का उल्लंघन करना है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि कुछ खिलाड़ियों ने हाल ही में मैच के दिनों की तस्वीरें शेयर की थी और उन्हें इन पोस्ट को डिलीट का निर्देश दिया गया था।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक आईपीएल टीम ने मैच का लाइव वीडियो स्ट्रीम कर दिया था, जो कि नियमों का उल्लंघन है और बीसीसीआई ने उस पर 9 लाख का जुर्माना लगाया था।

Advertisement

आईपीएल ब्रॉडकास्टर ने मैच टेलीकास्ट राइट्स के लिए बीसीसीआई को हजारों करोड़ रूपए दिए हैं और इसलिए फोटो और वीडियो पर उन्हीं का अधिकार है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार