U19 World Cup: तेज गेंदबाज राज लिंबानी और नमन तिवारी ने कुल पांच विकेट लिए, जिससे भारत अंडर-19 ने अंडर -19 विश्व कप फाइनल में रविवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों को 253/7 पर रोक दिया। मध्यक्रम के बल्लेबाज हरजस सिंह के जुझारू अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया इस स्कोर तक पहुंचा।

Advertisement

हरजस ने 64 गेंदों में 55 रनों की पारी, सलामी बल्लेबाज हैरी डिक्सन (42), कप्तान ह्यू वेबगेन (48) और ओलिवर पीक (नाबाद 46) की शानदार पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 ने 50 ओवरों में 253/7 का स्कोर बनाया। हरजस ने 64 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

Advertisement

भारत इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरा, जबकि ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 ने पाकिस्तान पर सेमीफाइनल में जीत के बाद एकमात्र बदलाव करते हुए टॉम कैंपबेल की जगह चार्ली एंडरसन को शामिल किया।

बीच के ओवरों की शुरुआत में डिक्सन और वीबगेन स्पिनरों के खिलाफ सतर्क थे। साथ ही स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे आक्रामक रुख भी अपनाया।

अंडर 19 विश्व कप फाइनल में भारत के लिए राज लिम्बानी ने तीन और नमन ने दो विकेट लिए जबकि सौम्य-मुशीर के नाम 1-1 विकेट रहा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार