मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है। जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) से जुड़े पूर्व क्रिकेटर मन्हास अब रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में नए पदाधिकारियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी है।

Advertisement

राजीव शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बने रहेंगे। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के मौजूदा अध्यक्ष रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष हैं।

Advertisement

इनके अलावा, देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहेंगे, जबकि प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

मिथुन मन्हास को जम्मू और क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की ओर से नामित किया गया था, जहां वह बतौर प्रशासक कार्यभार संभाल चुके थे। वह पहले अनकैप्ड क्रिकेटर होंगे, जो देश की सबसे मजबूत इकाई का नेतृत्व करेंगे।

1997/98 में घरेलू क्रिकेट की शुरुआत करने वाले मिथुन मन्हास ने भारत की अंडर-19 और ए टीम का भी प्रतिनिधित्व किया।

मिथुन मन्हास दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2007-08 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था, जिसमें उन्होंने 921 रन बनाए थे।

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में मिथुन मन्हास का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मुकाबलों की 244 पारियों में 45.82 की औसत के साथ 9,714 रन बनाए। इस दौरान नाबाद 205 रन की पारी भी खेली।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मिथुन के नाम 27 शतक और 49 अर्धशतक हैं।

वहीं, 130 लिस्ट-ए मुकाबलों में मिथुन मन्हास ने 45.84 की औसत के साथ 4,126 रन जुटाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 26 अर्धशतक निकले।

Advertisement

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मिथुन के नाम 27 शतक और 49 अर्धशतक हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद मिथुन मन्हास सीनियर टीम में स्थान नहीं बना सके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार