भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शमी ने शुक्रवार देर रात टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा। शमी के संन्यास पर भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का कहना है कि उन्हें जाते हुए देखना दुखद है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में दूसरे वनडे से पहले मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर मोर्केल ने कहा, "मैं पहली बार जब ग्रुप से जुड़ा, उस समय शमी टीम का हिस्सा थे। इसलिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। आपको पता है कि वह एक स्किलफुल खिलाड़ी हैं और काफी क्षमतावान हैं। मुझे यहां शुरुआती समय में उनसे काफी मदद मिली।"

मोर्केल ने कहा, "उन्हें जाते देखना एक दुखद दिन है। लेकिन हां, वह अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और खूब गेंदबाजी कर रहे हैं। यह देखना बहुत अच्छा है।"

शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, "मैं सफेद जर्सी तो छोड़ रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब मेरा बस एक ही सपना था, अपने देश के लिए कुछ कर दिखाना, तब से लेकर अब तक, हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है।"

उन्होंने कहा, "मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, बल्कि यह मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है। आज, भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं।"

शमी ने बीसीसीआई, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब), अपने सभी साथियों, कोच, परिवार के सदस्यों और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया किया, जो

टेस्ट क्रिकेट के उनके सफर में साथ रहे।

शमी आखिरी बार जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए व्हाइट जर्सी में दिखे थे।

टेस्ट क्रिकेट के उनके सफर में साथ रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार