Kolkata Knight Riders: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज मुकल चौधरी की शानदार अर्धशतकीय पारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत छीन ली। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एलएसजी की जीत का श्रेय मुकुल चौधरी को देते हुए उन्हें सराहा है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में एलएसजी ने 3 विकेट शेष रहते अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। एलएसजी की तरफ से आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी ने 54-54 रन बनाए।
मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 54 रन बनाए। एलएसजी को अंतिम 2 ओवरों में जीत के लिए 30 रन की दरकार थी और मुकुल चौधरी ने टीम को रोमांचक जीत दिलाई। मुकुल ने 19वें ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाया। इसके बाद अंतिम ओवर में 2 छक्के लगाकर केकेआर से जीत को छीन लिया।
मैच गंवाने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हार को स्वीकार करना मुश्किल है, लेकिन जिस तरह से हमने खेला उस पर मुझे टीम पर गर्व है। मुकुल (चौधरी) की पारी निर्णायक रही। आखिरी दो ओवरों में थोड़ा-बहुत चूक होना स्वाभाविक है, लेकिन उस साझेदारी के लिए मुकुल को श्रेय जाता है।"
मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 54 रन बनाए। एलएसजी को अंतिम 2 ओवरों में जीत के लिए 30 रन की दरकार थी और मुकुल चौधरी ने टीम को रोमांचक जीत दिलाई। मुकुल ने 19वें ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाया। इसके बाद अंतिम ओवर में 2 छक्के लगाकर केकेआर से जीत को छीन लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने कहा, "जब आप मैच हारते हैं, तो यह समझना आसान होता है कि हम कहां बेहतर कर सकते थे। इस विकेट पर 180 के आसपास का स्कोर आसान नहीं था। हमें बल्लेबाज को उसके प्रदर्शन का पूरा श्रेय देना चाहिए। हमारी कोशिश थी कि आवेश को स्ट्राइक पर रखा जाए। हमें पांच फील्डर अंदर रखने पड़े, जो गेंदबाजों के लिए मुश्किल स्थिति होती है।"