T20 Match Between India: भारतीय बल्लेबाज़ और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की बीते मंगलवार को उंगली की सर्जरी हुई है और आईपीएल से पहले उनके फ़िट होने की उम्मीद है। सैमसन को रिकवर होने में एक महीने के समय लगने की उम्मीद है ऐसे में उनके पास आईपीएल के लिए तैयार रहने का पर्याप्त समय होगा। आईपीएल 21 मार्च के सप्ताहांत से शुरू हो सकता है।

Advertisement

सैमसन को यह चोट इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांचवें टी20 के दौरान लगी थी जब जोफ़्रा आर्चर की गेंद उनकी उंगली पर जा लगी थी। इस चोट के चलते सैमसन की जगह पर ध्रुव जुरेल ने मैच में विकेटकीपिंग की थी। जुरेल ने उस मैच में तीन कैच लपके थे और भारत को 150 रनों की बड़ी जीत हासिल हुई थी।

Advertisement

इस चोट के चलते सैमसन 8 फ़रवरी से शुरू हुए केरल और जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफ़ी के क्वार्टर-फ़ाइनल मैच में भी नहीं खेल पाए।

सैमसन के लिए टी20 सीरीज़ अच्छी नहीं रही थी और पांच मैच में वह 10.20 की औसत और 118.60 के स्ट्राइक रेट से 51 रन ही बना पाए।

सैमसन ने पिछली बार वनडे दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ खेला था और उन्होंने शतक भी लगाया था। 2024 में उतने वनडे नहीं थे लेकिन उन्हें अभ्यास शिविर में शामिल ना होने के चलते केरल के विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी दल से बाहर कर दिया गया था।

सैमसन के लिए टी20 सीरीज़ अच्छी नहीं रही थी और पांच मैच में वह 10.20 की औसत और 118.60 के स्ट्राइक रेट से 51 रन ही बना पाए।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार