Kolkata Knight Rider: पदार्पण मैच खेल रहे मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार (24 रन पर 4 विकेट) की घातक गेंदबाजी से मुंबई टीम ने आईपीएल मुकाबले में सोमवार को 16.2 ओवर में मात्र 116 रन पर ढेर कर दिया।

Advertisement

लगातार दो मैच हार चुके मुंबई के लिए अश्विनी को पदार्पण का मौका देना जैकपॉट साबित हुआ। अश्विनी ने चार और दीपक चाहर ने दो विकेट लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित किया।

Advertisement

अब तक मुंबई ने शानदार प्रदर्शन किया। पिच में इतना कुछ खास नहीं था, लेकिन कोलकाता के बल्लेबाजों ने अधिकतम समय अपनी गलती से विकेट गंवाए। अश्विनी ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट चटकाए।

अंगकृश रघुवंशी ने केकेआर की तरफ से 16 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 26 रन बनाये। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 11, रिंकू सिंह ने 17 और मनीष पांडेय ने 19 रन बनाये। रमनदीप सिंह ने 12 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर केकेआर को 100 रन के पार पहुंचाया। वरना एक समय उसके नौ विकेट मात्र 99 रन पर गिर चुके थे।

पहले दो ओवरों में ओपनरों सुनील नारायण और क्विंटन डी कॉक को गंवाने के बाद केकेआर की टीम संभल नहीं पाई और लगातार संघर्ष करती रही। मुंबई के गेंदबाजों खास तौर पर अश्विनी ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए केकेआर पर दबाव बनाये रखा और केकेआर के बल्लेबाजों को गलतियां करने के लिए मजबूर किया जिससे टीम 116 रन तक ही पहुंच पाई।

अंगकृश रघुवंशी ने केकेआर की तरफ से 16 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 26 रन बनाये। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 11, रिंकू सिंह ने 17 और मनीष पांडेय ने 19 रन बनाये। रमनदीप सिंह ने 12 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर केकेआर को 100 रन के पार पहुंचाया। वरना एक समय उसके नौ विकेट मात्र 99 रन पर गिर चुके थे।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार