युवा भारतीय क्रिकेटर नमन धीर की जिंदगी आईपीएल 2025 के ऑक्शन के बाद बदल गई। नमन ने क्रिकेट को लगभग छोड़ दिया था और कनाडा जाने की तैयारियों में लीन थे। लेकिन मुंबई ने नीलामी में उन्हें 5 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है, यह इस युवा खिलाड़ी के लिए उसके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि नमन धीर पिछले वर्ष भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। पिछले वर्ष मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इस बार टीमों में उनकी मांग बढ़ गई थी लेकिन मुंबई इंडियंस ने तमाम चुनौतियों का पार करते हुए अपने पुराने खिलाड़ी को 5.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपने साथ फिर से जोड़ लिया। हालांकि, नमन को उम्मीद थी कि मुंबई उन्हें जरूर खरीद देगी लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि उनकी कीमत इतनी ज्यादा होने वाली है। इस खुशी के मौके पर उनके माता- पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूरे गांव-परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है।

नमन के पिता ने कहा, "नमन और उसके कोच ने जो मेहनत की उसके चलते आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह उनके साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए ही बहुत बड़ी प्राप्ति है।"

उन्होंने यह भी बताया कि एक समय ऐसा भी था जब नमन निराश होकर खेल से दूर होना चाहता था लेकिन मैंने उसे थोड़ी अधिक मेहनत और कुछ साल और क्रिकेट पर फोकस करने के लिए कहा।

नमन के पिता ने कहा, "नमन और उसके कोच ने जो मेहनत की उसीके चलते आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह उनके साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए ही बहुत बड़ी प्राप्ति है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार