नामीबिया ने आयरलैंड के खिलाफ रविवार को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वनडे सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच को 5 विकेट से जीता। इसी के साथ नामीबिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की। ऐसा पहली बार था, जब नामीबिया ने किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ सीरीज जीती।

आयरलैंड ने वनडे सीरीज का पहला मैच 55 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद नामीबिया ने अगले दो मैच 31 रन और 63 रन से जीते। हालांकि, आयरलैंड ने चौथा मुकाबला 130 रन से जीतकर सीरीज को रोमांचक बना दिया, जिसके बाद नामीबिया ने अंतिम मैच को अपने नाम करते हुए सीरीज जीत ली।

रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आयरलैंड की टीम ने महज 6 के स्कोर पर टिम टेक्टर (5) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद कैड कारमाइकल ने एंड्रयू बालबर्नी (9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 रन और हैरी टेक्टर के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 58 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

कैड कारमाइकल 57 गेंदों में 2 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद हैरी टेक्टर ने कप्तान लॉरेन टकर के साथ चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों में 26 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 84 के स्कोर तक पहुंचाया।

पारी के 22वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर जेजे स्मिट ने लॉरेन टकर (20) और कर्टिस कैंफर (0) का विकेट हासिल करते हुए 'हैट्रिक' का मौका बनाया, लेकिन ओवर की तीसरी गेंद को जॉर्ज डॉकरेल ने डॉट खेल दिया। इसी के साथ स्मिट हैट्रिक का मौका गंवा बैठे। हालांकि, अगली ही गेंद (चौथी) पर स्मिट ने डॉकरेल (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस पूरे ओवर में स्मिट ने 3 विकेट निकाले, मगर एक भी रन नहीं दिया।

आयरलैंड ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जॉर्डन नील ने 25 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन की पारी खेलकर किसी तरह टीम को 129 के स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी में जेजे स्मिट ने 9 ओवर गेंदबाजी की और 20 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि जैक ब्रैसेल ने 3 विकेट झटके। इनके अलावा, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मैक्स हेइंगो और विलेम मायबर्ग ने 1-1 विकेट झटका।

इसके जवाब में नामीबिया ने महज 21.2 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। माइकल वैन लिंगेन ने लॉरेन स्टीनकैम्प के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। लिंगेन 40 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद स्टीनकैम्प ने जान फ्रिलिंक (9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 68 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 74 रन तक स्टीनकैम्प (46) का विकेट भी गिर गया।

आयरलैंड ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जॉर्डन नील ने 25 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन की पारी खेलकर किसी तरह टीम को 129 के स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी में जेजे स्मिट ने 9 ओवर गेंदबाजी की और 20 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि जैक ब्रैसेल ने 3 विकेट झटके। इनके अलावा, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मैक्स हेइंगो और विलेम मायबर्ग ने 1-1 विकेट झटका।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार