साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में महज 115 रन पर सिमट गई। इस दौरान टीम सिर्फ 25.5 ओवरों का ही सामना कर सकी।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी को इतने कम स्कोर पर समेटने में अहम योगदान नश्रा संधू का रहा, जिन्होंने 9 ओवरों में 6 शिकार किए।

Advertisement

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन टीम को यह निर्णय भारी पड़ा।

साउथ अफ्रीकी टीम की सलामी जोड़ी के रूप में कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और कराबो मेसो ने 6.4 ओवरों में 38 रन जुटाए।

वोल्वार्ड्ट 23 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कराबो मेसो ने 20 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाए।

शुरुआती विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीकी खेमा बिखरता नजर आया। टीम 73 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। तमाम कोशिशों के बावजूद साउथ अफ्रीका 115 रन से आगे नहीं बढ़ सका।

Advertisement

सलामी जोड़ी के अलावा, इस टीम के लिए नादिन डी क्लर्क और मसाबाता क्लास ने 13-13 रन बनाए। सुने लुस और ऐनी बॉश ने 10-10 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं।

पाकिस्तान की तरफ से नश्रा संधू ने 9 ओवरों में 26 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि सैयदा अरूब शाह ने 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, उमाइमा सोहेल और डायना बेग को 1-1 विकेट हाथ लगा।

सलामी जोड़ी के अलावा, इस टीम के लिए नादिन डी क्लर्क और मसाबाता क्लास ने 13-13 रन बनाए। सुने लुस और ऐनी बॉश ने 10-10 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर चुकी है। अब पाकिस्तान के पास सीरीज का अंतिम मैच जीतकर सम्मान बचाने का मौका है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार