उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम वाराणसी के गंजारी में तैयार हो रहा है, जिसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। वाराणसी मंडल के कमिश्नर एस राजलिंगम ने सोमवार को बताया कि स्टेडियम का काम करीब 90 प्रतिशत पूरा हो गया है।
एस राजलिंगम ने पत्रकारों से कहा, "स्टेडियम में लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अभी छत बनाने का काम थोड़ा-सा बचा है। घास का काम भी बचा है। उम्मीद है कि यह काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा।"
गंजारी में रिंग रोड के पास शहर से 15 किलोमीटर दूरी पर बन रहे इस क्रिकेट स्टेडियम में भगवान शिव के डमरू, चंद्रमा, त्रिशूल और बेलपत्र की आकृति दिखाई देगी। इसके अलावा, स्टेडियम की सीढ़ियां बनासर के घाटों की सीढ़ियों की याद दिलाएगी। दिव्यांगो के लिए लिफ्ट की सुविधा भी होगी।
त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स को पूरे परिसर के चारों ओर स्थापित किया गया है। सड़क से लेकर स्टेडियम परिसर तक, हर जगह शिव तत्वों की झलक इस स्टेडियम को बेहद खास बनाती है।
गंजारी में रिंग रोड के पास शहर से 15 किलोमीटर दूरी पर बन रहे इस क्रिकेट स्टेडियम में भगवान शिव के डमरू, चंद्रमा, त्रिशूल और बेलपत्र की आकृति दिखाई देगी। इसके अलावा, स्टेडियम की सीढ़ियां बनासर के घाटों की सीढ़ियों की याद दिलाएगी। दिव्यांगो के लिए लिफ्ट की सुविधा भी होगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की देखरेख में इस स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है,जिसमें बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम का भी ख्याल रखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद जल्द ही इस मैदान पर फिर से खेलने लायक बनाया जा सकेगा। वर्ल्ड क्लास मीडिया गैलरी के साथ यहां वीवीआईपी लाउंज और अन्य खेलों की सुविधाएं रहेंगी। हर महीने निर्माण कार्य की रिपोर्ट शासन के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय भी भेजी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर कार्यों का जायजा ले रहे हैं।