नेपाल क्रिकेट ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसकी कमान इंदु बर्मा को सौंपी गई है। पूजा महतो को उप-कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से 1 फरवरी तक नेपाल में होगा।

Advertisement

मेजबान नेपाल की टीम घरेलू परिस्थितियों में एक महत्वपूर्ण क्वालिफाइंग अभियान की तैयारी कर रही है।

Advertisement

ग्लोबल क्वालीफायर में नेपाल के अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, यूएसए और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स राउंड में पहुंचेंगी, जहां से टॉप चार टीमें विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर में नेपाल की टीम 18 जनवरी को थाईलैंड के खिलाफ उतरेगी, जबकि 22 जनवरी को उसका सामना नीदरलैंड से होगा। 24 जनवरी को नेपाल के सामने जिम्बाब्वे होगी। 26 जनवरी को स्कॉटलैंड से इस टीम का सामना होगा। क्वालीफायर में सुपर-6 चरण 28 जनवरी से 1 फरवरी के बीच खेला जाना है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जून में इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाना है, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

अब तक इस विश्व कप के लिए आठ टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। इनमें इंग्लैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। शेष चार स्थान ग्लोबल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए तय किए जाएंगे।

Advertisement

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जून में इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाना है, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

नेपाल की टीम: इंदु बर्मा (कप्तान), पूजा महतो, रूबीना छेत्री, सीता राणा, बिंदू रावल, समझना खड़का, काजल श्रेष्ठ, कबिता जोशी, कबिता कुंवर, रचना चौधरी, रिया शर्मा, रोमा थापा, सुमन बिस्टा, राजमती ऐरी, मनीषा उपाध्याय।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार