T20 World Cup: नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 33वें मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ नेपाल ने 4,352 दिनों के बाद टी20 वर्ल्ड कप में कोई मुकाबला जीता। इससे पहले नेपाली टीम ने 20 मार्च 2014 को अफगानिस्तान के विरुद्ध 9 विकेट से जीत हासिल की थी।

Advertisement

यह दो वर्ल्ड कप मैच जीतने के बीच दिनों के अंतर से सबसे बड़ा फासला है। आयरलैंड की टीम इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है, जिसने 2,770 दिनों के बाद टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता था। जिम्बाब्वे की टीम लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इस टीम ने 2,412 दिनों के बाद टी20 वर्ल्ड कप मैच में जीत दर्ज की थी, जबकि नीदरलैंड ने 2,408 दिनों के बाद ऐसा किया था।

Advertisement

नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 ही जीते। इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में दो जीत दर्ज की थी। हांगकांग के विरुद्ध 80 रन से मैच जीतने के बाद उसी विश्व कप में नेपाल ने अफगानिस्तान को 9 रनों के करीबी अंतर से हराया था।

मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए। इस टीम के लिए माइकल जोन्स ने 45 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 71 रन की पारी खेली, जबकि जॉर्ज मुन्से ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, ब्रैंडन मैकमुलेन ने 25 रन जोड़े।

नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 ही जीते। इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में दो जीत दर्ज की थी। हांगकांग के विरुद्ध 80 रन से मैच जीतने के बाद उसी विश्व कप में नेपाल ने अफगानिस्तान को 9 रनों के करीबी अंतर से हराया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में नेपाल ने 19.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम के लिए कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख की सलामी जोड़ी ने 9.1 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की। आसिफ 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कुशल ने 43 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। नेपाल ने 98 के स्कोर पर तीसरा विकेट खो दिया था, जहां से गुलशन झा ने दीपेंद्र सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 73 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। स्कॉटलैंड की तरफ से तीनों विकेट माइकल लीस्क ने हासिल किए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार