GT VS MI Eliminator Match: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उन्हें कल के मुकाबले की तुलना में पिच अलग लगी है और घास भी कम है इसलिए एक बड़े मैच में उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने की ओर देख रही है। हार्दिक ने कहा कि इस सीजन उनकी टीम ने अधिकतर मुकाबले नॉकआउट मैच की तरह ही खेले हैं। मुंबई इंडियंस में तीन बदलाव हैं, जानी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन के साथ राज अंगद बावा खेलते दिखाई देंगे।

Advertisement

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते, ऐसे में दोनों कप्तानों को जो चाहिए था वो मिल गया। गिल ने कहा कि वह अपने होम टाउन में खेल रहे हैं इसलिए यह मैच उनके लिए और भी खास है। गिल ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह एक अन्य मैच की तरह ही है। गुजरात टाइटंस में दो बदलाव हैं, बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं।

टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, मिशेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन

इम्पैक्ट सब : के एल श्रीजित, रघु शर्मा, रॉबिन मिन्ज, रीस टॉप्ली, अश्विनी कुमार

Advertisement

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, जेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट सब : के एल श्रीजित, रघु शर्मा, रॉबिन मिन्ज, रीस टॉप्ली, अश्विनी कुमार

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार