GT VS MI Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हरा दिया। गुजरात को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य मिला था। गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना सकी।

Advertisement

गुजरात टाइटंस ने 3 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवाने के बाद भी 229 रन के बड़े लक्ष्य का मजबूती से पीछा किया। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 49 गेंद पर 1 छक्के और 10 चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। वे जब तक क्रीज पर रहे गुजरात जीत की तरफ जाती दिखी। सुदर्शन का विकेट गिरने के साथ ही जीत कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस के पाले में चली गई। वाशिंगटन सुंदर ने 24 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मैच में गुजरात को जोस बटलर की कमी खली, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह फिर से सबसे किफायती रहे। 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर उन्होंने 1 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत टीम 5 विकेट पर 228 रन बना सकी। रोहित शर्मा ने 50 गेंद पर 4 छक्के और 9 चौके लगाते हुए 81 रन की पारी खेली।

जॉनी बेयरेस्टो ने 22 गेंद पर 47, सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 33, तिलक वर्मा ने 11 गेंद पर 25 और हार्दिक पांड्या ने 9 गेंद पर नाबाद 22 रन की पारी खेली।

गुजरात की गेंदबाजी बेहद खराब रही थी। पूरे सीजन प्रभावित करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए। उन्हें 2 विकेट मिले। साई किशोर ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 और सिराज ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिए।

Advertisement

जॉनी बेयरेस्टो ने 22 गेंद पर 47, सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 33, तिलक वर्मा ने 11 गेंद पर 25 और हार्दिक पांड्या ने 9 गेंद पर नाबाद 22 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार