PBKS VS RR: यशस्वी जायसवाल ने इस सत्र का अपना पहला अर्धशतक बनाया और उनकी 45 गेंदों पर 67 रन की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में चार विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन राजस्थान के ओपनरों जायसवाल और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 89 रन की बड़ी साझेदारी कर डाली। सैमसन ने 26 गेंदों पर 38 रन में छह चौके लगाए।

Advertisement

जायसवाल 45 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर 14वें ओवर में आउट हुए। दोनों ओपनरों को लॉकी फर्ग्यूसन ने पवेलियन भेजा। बाद के बल्लेबाजों ने भी ओपनरों के काम को जारी रखते हुए स्कोरिंग को बनाये रखा।

रियान पराग ने 25 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाये। नीतीश राणा 12 रन बनाकर आउट हुए। शिमरॉन हेटमाएर ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाये जबकि ध्रुव जुरेल ने नाबाद 13 रन बनाये। जुरेल ने पांच गेंदों में एक चौका और एक छक्का मारा जिसकी बदौलत राजस्थान 200 के पार पहुंच गया।

जायसवाल 45 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर 14वें ओवर में आउट हुए। दोनों ओपनरों को लॉकी फर्ग्यूसन ने पवेलियन भेजा। बाद के बल्लेबाजों ने भी ओपनरों के काम को जारी रखते हुए स्कोरिंग को बनाये रखा।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार