Arun Jaitley Stadium: दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन अरुण जेटली स्टेडियम में 15,000 से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार को दूसरे दिन के खेल के लिए अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बल्लेबाजी को देखने के लिए प्रशंसक सुबह 6 बजे से स्टेडियम के बाहर लाइन में खड़े थे। सुरक्षा कर्मियों ने आईएएनएस को बताया कि सुबह 8 बजे से सभी गेट खोल दिए गए थे।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने स्टेडियम के आसपास सुरक्षा उपायों पर कल शाम डीडीसीए के लोगों के साथ एक बैठक की और दूसरे दिन के खेल के लिए और अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने का फैसला किया।

डीडीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि खेल के दौरान कोई क्रिकेट फैंस मैदान पर न भागे, इसलिए बाउंड्री लाइन पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।"

मैच के पहले दिन, एक उत्सुक प्रशंसक गौतम गंभीर स्टैंड से होते हुए मैदान पर मौजूद कोहली के पैर छूने के लिए दौड़ गया था। यह सब मैच के 12वें ओवर के दौरान हुआ। सुरक्षा कर्मियों द्वारा उसे ले जाया गया। दूसरी स्लिप पर खड़े कोहली ने सुरक्षाकर्मियों से फैन से न टकराने का इशारा किया था।

मैच की बात करें तो दिल्ली दूसरे दिन का खेल 10 ओवर में 41/1 से शुरू करने जा रही है और रेलवे से 200 रन से पीछे है।

Advertisement

पहले दिन विकेटकीपर-बल्लेबाज उपेन्द्र यादव ने 177 गेंदों में शानदार 95 रन बनाए, जिससे रेलवे ने 67.4 ओवर में 241 रन बनाए। उन्होंने कर्ण शर्मा के साथ 104 रनों की साझेदारी की, जिन्होंने 106 गेंदों में अर्धशतक बनाया और हिमांशु सांगवान के साथ 59 रनों की साझेदारी की, जिन्होंने 29 रन बनाकर रेलवे को सम्मानजनक स्कोर हासिल करने में मदद की।

मैच की बात करें तो दिल्ली दूसरे दिन का खेल 10 ओवर में 41/1 से शुरू करने जा रही है और रेलवे से 200 रन से पीछे है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार