T20 World Cup: भारत और श्रीलंका के बीच इस महीने के अंत में होने वाली टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित हो गया है। श्रीलंका दौरे का आग़ाज़ टी 20 श्रृंखला के साथ होगा जबकि एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत 1 अगस्त से होगी। श्रीलंका दौरे पर भारत को तीन तीन मैचों की टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है।
टी20 श्रृंखला के तीनों मैच पल्लेकेले जबकि तीनों एकदिवसीय मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। गौतम गंभीर के लिए यह बतौर भारतीय कोच पहला दौरा भी होगा।