आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी दूसरे दिन के पहले सत्र में 8 विकेट के नुकसान पर 490 रन बनाकर घोषित की। दूसरे दिन का पहला सत्र समाप्त होने के समय आयरलैंड ने 20 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 5 विकेट पर 361 रन से शुरू की। कीवी टीम की नजर टॉम ब्लंडेल के दोहरे शतक और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के शतक पर थी। दोनों बल्लेबाज इन उपलब्धियों को हासिल करने में नाकाम रहे। ब्लंडेल 292 गेंदों पर 3 छक्कों और 22 चौकों की मदद से 186 रन बनाकर आउट हुए। वहीं डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 129 गेंदों पर 98 रन बनाकर आउट हुए। फॉक्सक्रॉफ्ट के 8वें विकेट के रूप में आउट होते ही कीवी कप्तान टॉम लैथम ने पारी 490 रन पर घोषित कर दी। फॉक्सक्रॉफ्ट अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने का मौका चूक गए।

Advertisement

इससे पहले बुधवार को टेस्ट के पहले दिन रचिन रवींद्र ने शानदार शतक लगाया था। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले इस युवा ऑलराउंडर ने 194 गेंदों पर 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली थी।

आयरलैंड की तरफ से मार्क अडेयर को 3, रिब्यून विल्सन, लियाम मैकार्थी, हैरी टैक्टर और एंडी मैकब्राइन को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले बुधवार को टेस्ट के पहले दिन रचिन रवींद्र ने शानदार शतक लगाया था। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले इस युवा ऑलराउंडर ने 194 गेंदों पर 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड के लिए दोनों विकेट नाथन स्मिथ ने लिए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार