T20 World Cup: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल (वनडे और टी20) सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तीन तेज गेंदबाज मैट फिशर, विल ओ’रूर्के और ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई है, जिससे टीम का गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत नजर आ रहा है।

Advertisement

ये तीनों खिलाड़ी चोट के कारण कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे थे। विल ओ’रूर्के पीठ की चोट से उबरकर वनडे टीम में लौटे हैं। वहीं, मैट फिशर ने पिंडली की चोट से ठीक होने के बाद टी20 टीम में वापसी की है। ब्लेयर टिकनर टखने की समस्या से पूरी तरह से उबरने के बाद दोनों फॉर्मेट की टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने तीनों तेज गेंदबाजों की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने वापसी के लिए कड़ी मेहनत की है और उनका टीम में आना बहुत फायदेमंद होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल लगातार क्रिकेट हो रहा है, इसलिए टीम के गेंदबाजी अटैक में गहराई होना बेहद जरूरी है।

ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की भी टीम में वापसी हुई है, जो अप्रैल 2024 के बाद पहली बार व्हाइट-बॉल टीम में वापस लौटे हैं। 2025-26 के घरेलू सीजन में सेंट्रल स्टैग्स को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह टूर्नामेंट में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे। आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने के कारण मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। सैंटनर की जगह पर टॉम लाथम वनडे और टी20 टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड-ए टीम की तरफ से दमदार प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों को भी टीम में मौका दिया गया है। इनमें मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क और बेन सियर्स शामिल हैं। क्लार्क और जेडन लेनोक्स ने इस साल की शुरुआत में भारत में न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत के दौरान खासा प्रभावित किया था। न्यूजीलैंड टीम 13 अप्रैल को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी। टीम दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से करेगी, जो 17 अप्रैल को खेला जाना है।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम

Advertisement

टॉम लाथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉम लाथम (कप्तान), केटीन क्लार्क, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेवन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार