T20 World Cup Final: सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है। एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार भारत के ऐसे तीसरे कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता है। भारतीय टीम ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता। भारत की खिताबी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने अगले दो लक्ष्य भी स्पष्ट कर दिए हैं।

Advertisement

35 साल के हो चुके सूर्यकुमार यादव की विश्व कप के बाद संन्यास की अटकले लगाई जा रही थीं। मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए भारतीय कप्तान ने इन तमाम अटकलों को खारिज करते हुए अपने अगले दो बड़े लक्ष्य स्पष्ट कर दिए।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'मेरा अगला लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ओलंपिक गोल्ड जीतना है। साथ ही, उसी साल हमें अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव भी करना है। इसे भूलिएगा मत।'

सूर्या के इस बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कम-से-कम अगले दो साल वह कहीं नहीं जाने वाले हैं।

सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'मेरा अगला लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ओलंपिक गोल्ड जीतना है। साथ ही, उसी साल हमें अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव भी करना है। इसे भूलिएगा मत।'

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले सूर्या बाद के मैचों में बेशक बड़ी पारियां न खेल पाए हों, लेकिन उनकी छोटी पारियों ने कई मैचों में टीम को संभाला और बड़े स्कोर की नींव रखी। सूर्यकुमार यादव ने विश्व कप की 9 मैचों की पारियों में 30.25 की औसत से 242 रन बनाए। सैमसन और ईशान के बाद वह टीम के तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार