इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बड़ी राहत दी है। यह फैसला 7-8 जून की घटनाओं की जांच के बाद सबूतों की कमी के कारण लिया गया है।

Advertisement

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नियमों के पालन करने वाले इस स्वतंत्र निकाय ने बताया कि एक पब के बाहर हुई लड़ाई में दोनों खिलाड़ियों की भूमिका की विस्तृत जांच में किसी भी नियम के उल्लंघन का कोई सबूत नहीं मिला है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि टीम प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण स्टोक्स और एटकिंसन को हाल ही में खत्म हुए दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। स्टोक्स की गैर-मौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इंग्लैंड की कप्तानी की थी और इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ 253 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 115 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद 8 जून को दोनों खिलाड़ी एक नाइटक्लब विवाद में शामिल थे। इस घटना में सारासेन्स एकेडमी का एक रग्बी खिलाड़ी भी शामिल था।

सोमवार को जारी बयान में कहा गया, "क्रिकेट रेगुलेटर ने बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से जुड़ी 7-8 जून की घटनाओं की अपनी जांच पूरी कर ली है। क्रिकेट रेगुलेटर का काम यह तय करना है कि क्या किसी प्रतिभागी या खिलाड़ी ने ईसीबी के लागू क्रिकेट नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं। जांच के दौरान संबंधित घटनाओं के बारे में सबूत इकट्ठा करने और उनका आकलन करने के लिए कई तरह से पूछताछ की गई।"

बयान में आगे कहा गया, "अभी उपलब्ध सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद, क्रिकेट रेगुलेटर ने यह तय किया है कि किसी नियम के उल्लंघन की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इसलिए, दोनों में से किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर जांच के दौरान सहयोग के लिए इसमें शामिल सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता है।"

Advertisement

सोमवार को जारी बयान में कहा गया, "क्रिकेट रेगुलेटर ने बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से जुड़ी 7-8 जून की घटनाओं की अपनी जांच पूरी कर ली है। क्रिकेट रेगुलेटर का काम यह तय करना है कि क्या किसी प्रतिभागी या खिलाड़ी ने ईसीबी के लागू क्रिकेट नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं। जांच के दौरान संबंधित घटनाओं के बारे में सबूत इकट्ठा करने और उनका आकलन करने के लिए कई तरह से पूछताछ की गई।"

Also Read: LIVE Cricket Score

नाइट क्लब विवाद के बाद डरहम और सरे की काउंटी चैंपियनशिप टीमों से दोनों खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से मैदान पर उतरेंगे। यह मैच ट्रेंट ब्रिज में 25 जून से खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार