भारत के पूर्व तेज गेंदबाज निरंजना नागराजन का मानना है कि हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी20 कप्तान बने रहना चाहिए। भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गई थी, जिसके बाद से हरमनप्रीत की कप्तानी पर कई तरह से सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Advertisement

निरंजना ने कहा कि बतौर कप्तान हरमनप्रीत का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है, बल्कि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम के पास पावर हिटर्स की कमी है। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक हरमनप्रीत 39 साल की हो जाएंगी, इसी कारण कई लोग कप्तानी में बदलाव की वकालत कर रहे हैं।

निरंजना ने 'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत करते हुए हरमनप्रीत का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हरमनप्रीत अच्छा काम कर रही हैं। समस्या यही है कि एक हार और सब कुछ सामने आ जाता है। हरमनप्रीत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता, तो क्यों न एक टूर्नामेंट के लिए उनका समर्थन किया जाए? उन्हें वह स्पेस दें। आखिरकार वे सभी एक ही दौर से गुजर रहे हैं। हम सभी इंसान हैं और गलतियां करते हैं।"

उन्होंने कहा, "हालांकि मुझे नहीं लगता कि उनका प्रदर्शन खराब रहा है। पिछले 7-8 वर्षों में वह भारत के लिए एक कप्तान के तौर पर डटी रही हैं। बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन कभी खराब नहीं रहा। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वही डटी रही थीं। कप्तानी का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कोच भी उनकी कप्तानी से काफी खुश हैं।"

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उनकी राय में हरमनप्रीत को कप्तान बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह तय करना चयनकर्ताओं का काम है कि उन्हें कप्तान बदलना चाहिए या नहीं। हालांकि मेरी राय में अभी इसकी जरूरत नहीं है। टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कर रही है। उनकी कप्तानी में टीम ऐतिहासिक नतीजे दे रही है। इसी वजह से मुझे नहीं लगता कि इसकी आवश्यकता है।"

उन्होंने कहा, "हालांकि मुझे नहीं लगता कि उनका प्रदर्शन खराब रहा है। पिछले 7-8 वर्षों में वह भारत के लिए एक कप्तान के तौर पर डटी रही हैं। बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन कभी खराब नहीं रहा। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वही डटी रही थीं। कप्तानी का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कोच भी उनकी कप्तानी से काफी खुश हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। देखिए, मेरे नजरिए से मुझे लगता है कि हमें मिडिल ऑर्डर में कुछ और बड़े हिटर्स की जरूरत है। मैं ज्यादा आलोचना नहीं करना चाहती, क्योंकि मैं अभी इस टीम का समर्थन करती हूं। हालांकि शायद जब आप कहते हैं कि आपको ग्लोबल स्तर पर टी20 में असर डालना है, तो हमें बीच के ओवरों में कुछ और पावर हिटर्स की आवश्यकता है जो 7वें और 15वें ओवर के बीच रनों की रफ्तार को बढ़ा सके, ताकि हरमनप्रीत को थोड़ा सहारा मिल सके और उन पर दबाव कम हो।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार