ODI Match: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में भारत को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 3 टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया, "नीतीश कुमार रेड्डी पहले 3 टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। यह ऑलराउंडर एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान लगी बाईं क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहा था, लेकिन अब उन्हें गर्दन में खिंचाव की शिकायत हुई है, जिससे उनकी रिकवरी प्रभावित हुई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।"

Advertisement

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने मनुका ओवल में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली बार खेलते नजर आ रहे हैं। हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर को भी पहले मैच में बेंच पर बैठना पड़ा है।

भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। उनके अलावा, प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है।

इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली बार खेलते नजर आ रहे हैं। हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर को भी पहले मैच में बेंच पर बैठना पड़ा है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज में इस हार का बदला लेने उतरी है। सीरीज के शेष मुकाबले 31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 6 नवंबर और 8 नवंबर को क्रमश: मेलबर्न, होबार्ट, गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन में खेले जाएंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार