क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के खुलासों के बावजूद 2018 के सैंडपेपर मामले की जांच फिर से शुरू करने का कोई अहम कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि केपटाउन ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोगों के अलग-अलग बयानों के कारण इस मामले पर वापस जाने का कोई मतलब नहीं है।

ग्रीनबर्ग ने सेन रेडियो से बात करते हुए कहा, "सीए बोर्ड की साफ राय है कि इस मामले पर वापस जाने का कोई फायदा नहीं है। इसे 2018 में पिछले नेतृत्व के तहत समाप्त किया गया था। हम अब पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते हैं।"

सीए सीईओ ने मंगलवार सुबह कहा, "मैंने अभी तक ख्वाजा की किताब नहीं पढ़ी है, लेकिन इस बारे में मुझे फोन आया था। हमें मिली जानकारी के आधार पर जांच के नतीजे से हम खुश हैं। मुझे जांच शुरू करने या इस पर दोबारा विचार करने का कोई पक्का कारण नहीं दिखता। मुझे नहीं लगता कि इससे कुछ हासिल हो सकता है। मैंने केपटाउन ड्रेसिंग रूम के मौजूद रहे दूसरे खिलाड़ियों से बात की थी और उनका नजरिया ख्वाजा से अलग था। उनका नजरिया 2018 से लेकर अब तक एक समान रहा है। मुझसे ज्यादा कोई नहीं चाहेगा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का यह चैप्टर बंद हो जाए, लेकिन ऐसा होने की उम्मीद कम है।"

उन्होंने कहा, "मैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बात करूंगा। वह केपटाउन टेस्ट खेलने वाले गेंदबाजों में से एक थे।"

2018 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट में बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ थे, जबकि उपकप्तान डेविड वॉर्नर थे। इन दोनों के अलावा, बल्लेबाज बैनक्रॉफ्ट का नाम भी इस विवाद में था। खिलाड़ियों पर बॉल की कंडीशन बदलने के लिए सैंडपेपर के इस्तेमाल का आरोप लगा था। विवाद के बाद वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट को लंबे समय तक सस्पेंड किया गया था। सीए ने लंबी जांच प्रक्रिया के बाद इस विवाद को अपनी तरफ से समाप्त कर दिया था।

उन्होंने कहा, "मैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बात करूंगा। वह केपटाउन टेस्ट खेलने वाले गेंदबाजों में से एक थे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार