ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला था। कप्तान मिशेल मार्श के नाबाद 46 रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने ट्रेविस हेड (8 रन) और मैट शॉर्ट (8 रन) का विकेट जल्दी खो दिया। लेकिन इसके बाद मार्श और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलीप ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर जीत की बुनियाद रखी। फिलीप 29 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। रेनशॉ 24 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्श 52 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। बार-बार बारिश आने की वजह से मैच 50 ओवर की जगह 26 ओवर का कर दिया गया। लगभग सात महीने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों फ्लॉप रहे। रोहित शर्मा 14 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली 8 गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क-नाथ एलिस ने 1-1 और जोश हेजलवुड, मिचेल ओवेन और मैथ्यू कुन्हमैन ने 2-2 विकेट लिए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार