भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी। जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के कोच सतीश सामंत ने कहा है कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के लिए भारतीय टीम को अपने खेल का स्तर उठाना होगा।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए सतीश सामंत ने कहा, "भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की पिच भी दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल की पिच की तरह ही होगी। वानखेड़े में थोड़ा बाउंस ज्यादा हो सकता है। वानखेड़े की पिच मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद करती है। इसलिए अगर हम टॉस जीतते हैं तो पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प होगा। ओस की अहम भूमिका होगी। ओस ज्यादा हुआ तो दूसरी पारी में गेंदबाजी मुश्किल होगी और 200 रन बचाना भी मुश्किल होगा। इसलिए पहले गेंदबाजी बेहतर विकल्प है।"

Advertisement

सतीश सामंत ने कहा कि इंग्लैंड की गेंदबाजी बेशक अच्छी है, लेकिन अगर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी तो 210 से 215 का स्कोर बनाना चाहिए। हमारे बल्लेबाजों को वानखेड़े में खेलने की आदत है तो इतना स्कोर तो जरूर बनाना चाहिए। इसका फायदा होगा। वहीं, गेंदबाजी करते हुए भारत को इंग्लैंड को 200 रन से कम पर समेटने की कोशिश करनी चाहिए। 200 से ऊपर वाले रन मैच के परिणाम को प्रभावित करेंगे।

उन्होंने कहा कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ी इस मैच में अच्छा कर सकते हैं। उन्हें इस पिच पर खेलने की आदत है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या बेहतर कर सकते हैं। शिवम दुबे भी अच्छा कर सकते हैं। हार्दिक और शिवम का रोल बेहद अहम रहेगा। दोनों मीडिल ओवरों में अच्छी बैटिंग करते हुए पारी को अच्छी तरह से फिनिश कर सकते हैं। अगर हमारे सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अच्छी बल्लेबाजी करते हुए तो हमारी स्थिति मैच में मजबूत होगी।

शिवम दुबे पर उन्होंने कहा, "शिवम को जितने भी मौके मिले हैं, उसमें उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है। एक-दो मैच किसी भी खिलाड़ी का खराब हो सकते हैं। शिवम ने अब तक जितने भी मौके मिले हैं, उसका बेहतर इस्तेमाल किया है। उसका एक अर्धशतक भी आया है। मुझे लगता है कि सेमीफाइनल में भी शिवम की तरफ से एक प्रभावी पारी आएगी।"

उन्होंने कहा कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ी इस मैच में अच्छा कर सकते हैं। उन्हें इस पिच पर खेलने की आदत है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या बेहतर कर सकते हैं। शिवम दुबे भी अच्छा कर सकते हैं। हार्दिक और शिवम का रोल बेहद अहम रहेगा। दोनों मीडिल ओवरों में अच्छी बैटिंग करते हुए पारी को अच्छी तरह से फिनिश कर सकते हैं। अगर हमारे सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अच्छी बल्लेबाजी करते हुए तो हमारी स्थिति मैच में मजबूत होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सामंत ने कहा कि भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के लिए अपने खेल का स्तर उठाना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार