भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच विलंब से शुरू हुआ और 50-50 ओवर की जगह 25-25 ओवर का खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 195 रन का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 26 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। पारी की शुरुआत करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक छोर थाम रखा था। गुरबाज ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 142 रन तक पहुंचाया।

Advertisement

इस साझेदारी के दौरान गुरबाज ने अपना 9वां वनडे शतक लगाया। गुरबाज ने मात्र 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वनडे में अफगानिस्तान की तरफ से यह सबसे तेज शतक है। गुरबाज 51 गेंदों पर 8 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 26 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। पारी की शुरुआत करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक छोर थाम रखा था। गुरबाज ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 142 रन तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की तरफ से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे गुरनुर बरार और हर्ष दूबे ने शानदार गेंदबाजी की। गुरनुर ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हर्ष दूबे ने 5 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नीतिश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिला। प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को विकेट नहीं मिला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार