इंग्लैंड ने गुरुवार को गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे त्रिकोणीय सीरीज के छठे मुकाबले में श्रीलंका के विरुद्ध 55 रन से जीत दर्ज की। बेन डकेट मैच के हीरो रहे, जिन्होंने 132 गेंदों में 167 रन की दमदार पारी खेली। यह टूर्नामेंट में इंग्लैंड की इकलौती जीत रही, जिसके साथ उसके अभियान का समापन भी हो गया।

पाकिस्तान 4 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका ने 4 मुकाबलों में 2 मैच जीते और दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, इंग्लैंड की टीम 4 में से 3 मैच गंवाने के साथ तीसरे स्थान पर रही। अब फाइनल मैच 31 अक्टूबर को इसी मैदान पर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है।

लाहौर में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 386 रन बनाए। सलामी जोड़ी के रूप में टॉम बैंटन ने बेन डकेट के साथ पहले विकेट के लिए 150 गेंदों में 163 रन की साझेदारी की। बैंटन 75 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से डकेट ने हैरी ब्रूक के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 गेंदों में 107 रन जुटाए। टीम को 270 के स्कोर पर कप्तान ब्रूक के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 34 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 44 रन की पारी खेली।

इसके बाद विल जैक्स (30) ने बेन डकेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन, जबकि जॉर्डन कॉक्स के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। सैम करन (43) ने जॉर्डन कॉक्स (नाबाद 21) के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 गेंदों में 45 रन जोड़े। इस पारी में बेन डकेट ने 132 गेंदों का सामना किया, जिसमें 24 चौकों के साथ 167 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से असिथा फर्नांडो ने 63 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा और दासुन शनाका को 1-1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 45.1 ओवरों में सिर्फ 331 रन पर सिमट गई। इस टीम को महज 13 के स्कोर पर कामिंदु मेंडिस (4) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस ने अविष्का फर्नांडो के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की।

अविष्का 50 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर पवेलिन लौटे, जिसके बाद मेंडिस ने पवन रत्नायके के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। रत्नायके ने जनित लियानागे के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रन, जबकि सहान अराच्चिगे के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 45.1 ओवरों में सिर्फ 331 रन पर सिमट गई। इस टीम को महज 13 के स्कोर पर कामिंदु मेंडिस (4) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस ने अविष्का फर्नांडो के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार