पाकिस्तान ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच को 37 रन से अपने नाम किया। इस सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा, इंग्लैंड भी मौजूद है।
रावलपिंडी में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम 49.5 ओवरों में 305 रन पर सिमट गई। फखर जमां ने सैम अयूब के साथ पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े। अयूब 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम ने 32 के कुल योग पर फखर जमां (16) का विकेट भी गंवा दिया।
यहां से साद बेग ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 गेंदों में 74 रन की साझेदारी की। बाबर 57 गेंदों में 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के साथ बाबर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए। कुछ देर बाद साद बेग (39) भी पवेलियन लौट गए। 40 गेंदों की उनकी इस पारी में 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे।
पाकिस्तान ने 118 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सलमान आगा ने हसन नवाज के साथ पांचवें विकेट के लिए 93 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। हसन 49 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सलमान ने अराफात मिन्हास (18) के साथ छठे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। सलमान 90 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 107 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी टीम से ईशान मलिंगा ने 46 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि असिथा फर्नांडो को 3 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट चटकाए।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 48.1 ओवरों में सिर्फ 268 रन पर सिमट गई। कामिंदु मेंडिस ने अविष्का फर्नांडो के साथ पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की। अविष्का सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कामिंदु ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन जुटाए।
इस टीम ने 91 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जनिथ लियानागे ने पवन रत्नायके के साथ चौथे विकेट के लिए 119 रन जुटाकर टीम को 210 के स्कोर तक पहुंचाया।
पवन 74 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुए। यहां से लियानागे ने दासुन शनाका के साथ छठे विकेट के लिए 43 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। लियानागे 60 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शनाका ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
इस टीम ने 91 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जनिथ लियानागे ने पवन रत्नायके के साथ चौथे विकेट के लिए 119 रन जुटाकर टीम को 210 के स्कोर तक पहुंचाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS