भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विवादास्पद जश्न मनाने पर तीखी आलोचना की है।

Advertisement

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 21 सितंबर को भारत के खिलाफ दुबई में अर्धशतक जमाने के बाद 'गनशॉट सेलिब्रेशन' किया था। दूसरी ओर, हारिस रऊफ ने दर्शकों की तरफ '6-0' का इशारा किया। इसी दौरान उन्होंने अपने हाथ से प्लेन के गिरने जैसा इशारा भी किया।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने फरहान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह जश्न तब भी मनाया, जब उनका स्ट्राइक रेट 129 का था। अपने 'एक्स' हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, "129 के स्ट्राइक रेट के साथ यह जश्न? एक तरफ राफेल उड़ रहे हैं, दूसरी तरफ आप पतंग उड़ाकर जश्न मना रहे हैं।"

जब भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने हूटिंग की। इस दौरान हारिस रऊफ हाथ से विमान के उड़ान भरने और उतरने का इशारा करते हुए नजर आए थे।

उनके इस व्यवहार पर चोपड़ा ने कहा, "हारिस का प्लेन उड़ान भरता है और गिर जाता है। सच्चाई ये है कि अगर यह मैच टीवी पर टेलीकास्ट नहीं होता, तो यहां पर पाकिस्तान कहता कि हम जीत गए हैं। यहां 11 खिलाड़ियों की बात है, वहां 11 एयरबेस की बात थी। सच्चाई यही है कि आपको धोया गया है।"

जब भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने हूटिंग की। इस दौरान हारिस रऊफ हाथ से विमान के उड़ान भरने और उतरने का इशारा करते हुए नजर आए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दुबई में सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने 7 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार