India Vs Pakistan: एशिया कप में भारत का विजयी अभियान जारी है। रविवार को खेले गए सुपर-4 ग्रुप के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी। इसमें सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अहम योगदान निभाया।

Advertisement

उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की तरफ से मैदान पर उकसाने और ध्यान भटकाने की कोशिश को असफल करते हुए एक अर्धशतकीय पारी खेली और भारत की जीत की नींव रखी।

Advertisement

हालांकि, अभिषेक शर्मा ने मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अपने बल्ले से जवाब दिया। उन्होंने 39 गेंदों में 74 रन बनाए। इस शानदार पारी में शर्मा ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 190 रहा।

मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अभिषेक शर्मा ने कहा, "आज, सब कुछ बहुत आसान था।"

उन्होंने कहा, "जिस तरह से वे बिना किसी कारण के हमारे सामने आ रहे थे, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसलिए मैं उनके पीछे गया। मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।"

बता दें कि मैच के बीच पाकिस्तान के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल से उलझने की कोशिश कर रहे थे। हारिस रउफ की गेंद पर शुभमन ने चौका मारा था। इसी बीच पाकिस्तान का यह तेज गेंदबाज अभिषेक शर्मा से उलझने लगा, जो नॉन-स्ट्राइक पर खड़े थे। हालांकि, अंपायर ने इस विवाद को खत्म कराया और मैच आगे बढ़ा।

Advertisement

शानदार बल्लेबाजी के लिए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बता दें कि मैच के बीच पाकिस्तान के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल से उलझने की कोशिश कर रहे थे। हारिस रउफ की गेंद पर शुभमन ने चौका मारा था। इसी बीच पाकिस्तान का यह तेज गेंदबाज अभिषेक शर्मा से उलझने लगा, जो नॉन-स्ट्राइक पर खड़े थे। हालांकि, अंपायर ने इस विवाद को खत्म कराया और मैच आगे बढ़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने मैच में सिर्फ 59 गेंदों पर 105 रनों की साझेदारी करके भारत को 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर जीत हासिल की।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार