Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का खिताबी मैच खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक दोनों देशों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने अब तक 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 1 ही मैच अपने नाम कर सका।

Advertisement

27 फरवरी 2016 : ढाका में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को 17.3 ओवरों में महज 83 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 15.3 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम किया।

Advertisement

28 अगस्त 2022 : दुबई में खेले गए इस मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में महज 147 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

4 सितंबर 2022 : सुपर-4 का यह मुकाबला दुबई में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में जीत हासिल की।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवरों में पांच विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

14 सितंबर 2025 : यह मुकाबला दुबई में खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा।

Advertisement

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवरों में पांच विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

21 सितंबर 2025 : दुबई के मैदान पर टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में दोनों टीमें चौथी बार आमने-सामने थीं। सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 7 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार